• July 20, 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बनाई अपनी टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी नई टीम का गठन किया है। जिला कार्यकारिणी में सचिव खिलावन चंद्राकर, चिकित्सा संयोजक एवं प्रवक्ता राघवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष रोशन सिंह, महामंत्री लक्षमीकांत धोटे, संयुक्त सचिव धनीराम ठाकुर, संगठन सचिव स्वर्णलता तुरकाने, सहसचिव भूपेश उपाध्यय, प्रचार सचिव विजय जॉन, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर देशमुख, मिडिया प्रभारी समरेश पटेरिया, नर्सिंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू राय, लिपिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नश्कर टंडन, वाहनचालक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शत्रुघन मांझी, चतुर्थ श्रेणी अध्यक्ष शंभु राठौर, प्रमुख सलाहकार आरपी गंधर्व, पीडी मार्कण्डेय, आईडी चंद्राकर,तृपेश शर्मा और जिला कार्याकारिणी सदस्य देवेंद्र देशमुख, संजय सिंह, विजेंद्र वर्मा, सरिता सेलकर, महेंद्र यदु, धीरज इंगले, संतोष सोनी को मनोनित किया गया है। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक आहूत की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से उक्त कर्मचारियों को मनोनित किया गया और संघ के पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। बैठक में विशेष रुप से प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमेश पाल और संभागीय अध्यक्ष अजय नायक सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…