• July 28, 2022

राष्ट्रपति के अपमान पर बिफरे भाजपाई

राष्ट्रपति के अपमान पर बिफरे भाजपाई

  • सोनिया गांधी और अधीर रंजन का जलाया पुतला
  • भाजपाईयों ने पैदल मार्च कर पटेल चौक में किया प्रदर्शन

दुर्ग। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में दुर्ग जिला भाजपा ने गुरुवार को पटेल चौक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया । अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति के लिए उपयोग किए गए संबोधन को अपमानजनक एवं अभद्र बताते हुए भाजपाईयों ने मूर्दाबाद के नारे भी लगाए और अपना आक्रोश प्रकट किया।  इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई पर पुलिस का प्रयास असफल रहा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोल घेरा बनाकर पुतला दहन कर ही दिया।  राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के जोरदार नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर विराजमान अधीर रंजन चौधरी के द्वारा देश के प्रथम नागरिक एवं राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को देश से माफी मांगनी चाहिए। माफी नहीं मांगने की दशा में अनवरत आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी व कांतिलाल जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, चैनसुख भट्टड़, अजय तिवारी सहित जिला मंत्री जितेंद्र साहू व पवन शर्मा, कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया दुर्ग शहर विधानसभा सह प्रभारी विनायक नातू अनूप गटागट साजा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र साहू नरेश साहू पाटन विधानसभा सह प्रभारी राजेश चंद्राकर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी अलका बाघमार गायत्री वर्मा साजन जोसेफ किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल दीपक चोपड़ा जितेंद्र यादव गिरेश साहू फत्ते लाल वर्मा श्रावण देशमुख मंडल के हर घर तिरंगा अभियान प्रभारी राहुल पंडित गुलाब वर्मा सुनील साहू अहिल्या यादव जितेंद्र सिंह राजपूत दिलीप साहू विजय बनोठे वीरेंद्र सोनी संजय कश्यप दिलीप गुप्ता प्रीतम यादव नरेंद्र निषाद हेम कल्याण उमरे नारायण साहू विजय ताम्रकार बंटी चौहान देवनारायण चंद्राकर महेश जैन रुपेश वरी साहू हेमलता निषाद मनोज शर्मा  पार्वती पंडित अभिषेक टंडन मीनाक्षी महोबिया शीतल जांगिड़ सोनिका रेवतकर महामंत्री स्वरूप लता पांडे, प्रीति दुबे, ममता जैन,  आशा सुब्बा, मनोज सोनी, मनमोहन शर्मा, मदन बढ़ई, योगेश यादव, शिव निषाद उमाशंकर नारायण साहू दिव्या बाबाभट अरुण  आदि शामिल हुए।


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…