• August 19, 2022

स्कूल के बाद अब राज्य में सरकारी इंग्लिश मीडियम कॉलेज भी, सीएम ने की घोषणा

स्कूल के बाद अब राज्य में सरकारी इंग्लिश मीडियम कॉलेज भी, सीएम ने की घोषणा

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने सीएम के प्रति जताया आभार

साहू ने कहा भिलाई- दुर्ग के छात्र होंगे ज्यादा लाभांवित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की शिक्षा स्तर के गुणवत्ता में सुधार का कार्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्राईवेट कॉलेजों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा और न ही ऐसे कॉलेजों की तलाश में बाहर जाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने सीएम भूपेश बघेल के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे। महाविद्यालय खोलने का सबसे ज्यादा लाभ दुर्ग -भिलाई के छात्रों को होगा। यहां पर इंग्लिश मीडियम स्कूल पहले ही ज्यादा है और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए महानगरों का पलायन करना पड़ता है, अब यह काफी हद तक रुक जाएगा। साथ ही अब बहुत से ऐसे अभिभावक जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन जैसे आर्थिक भार उठाना पड़ा था वे छात्र अब यही पर रह कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

सोनू साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में प्रयोग के तौर पर रायपुर में एक महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में महाविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सोनू साहू ने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के खुलने से छत्तीसगढ़ के छात्रों को सिर्फ भारत नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए उच्च कुशलता एवं मनोबल प्राप्त कर सकेंगे। विश्व एवं देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार के अवसरों में छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी और आगामी भविष्य के लिए यहां के विद्यार्थियों को बेहतर माहौल प्राप्त होगा। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय के लिए खोले जाने के निर्णय हेतु संपूर्ण प्रदेशवासियों समस्त छात्र छात्राओं सहित छःग व दुर्ग जिले प्रदेश एनएसयूआई के पदाधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार ज्ञापित करते हैं।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…