• July 31, 2022

एबीवीपी की पहल से मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

एबीवीपी की पहल से मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

– नेत्र रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग,अस्थि रोग, दंतरोग, किडनी रोग, ह्दय रोग के विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

दुर्ग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुर्ग और मेडिवीज़न (छ. ग.) के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंदिरा गांधी शासकीय विद्यालय अम्बेडकर नगर सुपेला भिलाई में किया गया । विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया की स्वास्थ्य शिविर में रायपुर और भिलाई के विभिन्न चिकित्सा विशेषग्यों  की टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस दौरान नेत्र रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग,अस्थि रोग, दंतरोग, किडनी रोग, ह्दय रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। शिविर में कुल 267 मरीजों की जांच और उपचार संबंधित दिशा निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए। साथ ही जरुरतमंदों को निःशुल्क दवाई का भी वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस तरहत की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहती हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगे भी  ऐसे शिविरों का आयोजन निरन्तर किया जाएगा। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से प्रांत मेडिवीज़न प्रमुख देव सेन ,प्रांत मेडिवीज़न संयोजक पुटिका वेंकेट रमना , एबीवीपी के विभाग संयोजक पलाश घोष , ज़िला संयोजक नागेश्वर यादव ,नगर मंत्री अभिषेक साहू , अंश मिश्रा ,प्रवीण  यादव , प्रतीक गुप्ता ,हर्षवर्धन लोधी,मिहिर जयसवाल ,रितिक राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना सक्रीय योगदान दिया।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…