• July 23, 2022

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जितेंद्र वर्मा ने जताया हर्ष

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जितेंद्र वर्मा ने जताया हर्ष

रायपुर आगमन पर श्रीमती मुर्मू का अभिनंदन करते भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा

दुर्ग। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव एवं दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनने पर जितेंद्र वर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आजाद भारत के बाद देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला को एनड ए ने उम्मीदवार घोषित किया था, और अब जब श्रीमति मुर्मू राष्ट्रपति चुनीं जा चुकी हैं तो इससे समूचे भारत देश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ साथ सभी समुदाय के लोगों में हर्ष का माहौल है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। पूरे देश में सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 32 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति वर्ग की है। जिनकी भावनाओं का सम्मान पहली बार किसी राजनीतिक दल ने किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दल । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच का यह ज्वलंत उदाहरण है जिसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है। श्री वर्मा ने कहा कि श्रीमती द्रोपदी मुर्मू  का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखा है।  सामान्य से गांव में जन्मीं, गांव में पली-बढ़ी ,विधायक बनने के साथ साथ साथ उड़ीसा सरकार में मंत्री एवं झारखंड राज्य की राज्यपाल पद तक का सफर तय किया । आज वे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं। यह इतिहास के पन्नो पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…