• September 17, 2022

निगम के वाहन शाखा में मूर्ति स्थापित कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

निगम के वाहन शाखा में मूर्ति स्थापित कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

-विधयाक, महापौर ने श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं

दुर्ग। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के वाहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छग पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित उप अभियंताओं ने परंपरागत रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर शुभकामनाएं दी। जयंती के अवसर पर जलकार्य  विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना की गयी। विधायक श्री वोरा ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विश्वकर्मा पूजा की सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को भगवान विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया।

इस अवसर पर लोककर्म, जल, विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर एमआईसी सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, बिजेंद्र भारद्वाज, पार्षद श्रद्धा सोनी,नजहत परवीन, प्रेमलता साहू, बृजलाल पटेल, लता ठाकुर, रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, देव सिन्हा, कृष्णा देवांगन, प्रकाश गीते, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता आरके पालिया, सहायक भवन अधिकारी व कर्मशाला नोडल अधिकारी गिरीश दिवान, उपअभियंता विनोद मांझी, लेखाधिकारी आरके बोरकर, उपअभियंता शिव शर्मा, निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, मनोहर साहू, कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद,सूरज सारथी,नितिन सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…