• July 26, 2022

राष्ट्रगान का अपमान करने वाले पार्षदों पर हो कार्रवाई- युकां

राष्ट्रगान का अपमान करने वाले पार्षदों पर हो कार्रवाई- युकां

युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत

-दुर्ग नगर निगम की विशेष सामान्य सभा से शुरु हुआ है राष्ट्रगान को लेकर हंगामा

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम द्वारा 20 जुलाई का आयोजित विशेष सामान्य सभा में राष्ट्रगान को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राष्ट्रगान के अपमान को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा दिए जा रहे तथ्यों के बीच अब युवा कांग्रेस ने भी भाजपा व निर्दलयी पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले में कार्रवाई के लिए सभापति को ज्ञापन सौंपने के बाद अब युवा कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर विपक्षी पार्षदों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने की शिकायत की है। युवा कांग्रेस के मोहित वालदे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को  कलेक्टर के नाम सौंपा, जिसमें बताया गया है कि 20 जुलाई को खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में नगर निगम दुर्ग की सामान्य सभा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों द्वारा राष्ट्र गान का खुलेआम अपमान किया गया। सामान्य सभा समाप्त होते ही जैसे ही राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ, भाजपा पार्षदों ने माइक का तार खींचकर तोड़ दिया। कुछ विपक्षी पार्षद कुर्सी-टेबल पटकते रहे और निगम सभापति के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने राष्ट्रगान के दौरान जमकर तोड़फोड़ और शोरशराबा किया। युवा कांग्रेसियें ने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कलेकटर से की है। ज्ञापन देने वालों में  दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के सदस्य मोहित वालदे, रत्नदीप कसार, सतीष रजक, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन ढीमर ,छाया चौधरी, सुजाता साहू ,शबाना रानी ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज , हेमन्त सोंबेर, मोहन,कुलदीप ,जयदीप ,वरुण आनंद कपूर ताम्रकार, एल्डरमैन हरीश साहू, राहुल ऊके, किशोर मेश्राम, शिवाकांत तिवारी, स्वतंत्र ताम्रकार, राहुल यादव, गौरव सेन, प्रशांत राव सहित अन्य युवा कांग्रेसी शामिल थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…