• September 17, 2022

शहर में स्वच्छता का संदेश लेकर निकले विधायक-महापौर

शहर में स्वच्छता का संदेश लेकर निकले विधायक-महापौर

-सभापति व आयुक्त ने भी किया श्रमदान

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव, एक और कदम स्वछता की ओर, स्वछता इंडियन लीग की पहल करते आज विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव और आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अन्य जनप्रतिनीधियों, एल्डरमेन, ब्रान्ड एम्बेसडर, स्व सहायता समूह, नागरिकों, स्वच्छता स्वयंसेवको के साथ शनिवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर विधायक,  ,महापौर आयुक्त, सभापति सहित स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, शिक्षा व खेलकुद मनदीप सिंह भाटिया ने सड़क किनारे पड़े कूड़े कचरे को उठाकर श्रमदान किया। रैली का शुभारंभ पुराना बस स्टैंड से हुआ। इसके बाद मोती कांप्लेक्स, पांच कंडील, ब्राम्हण पारा, इंदिरा मार्केट होते हुए वापस पुराना बस स्टैंड में रैली समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कूड़े कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने को कहा गया।

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि स्वच्छ दुर्ग हमर दुर्ग की बात को ध्यान में रखने हुए निरंतर स्वच्छता की दिशा में श्रमदान को उत्साहपूर्वक करना चाहिए। विधायक एवं महापौर ने शहर के युवाओं सहित सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता लीग के तहत हमर दुर्ग के लिए बनाई जा रही टीम में अपना रजिस्ट्रेशन तुरंत कराएं। अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, कृष्ण देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, दिलीप ठाकुर, मुक्तेश कान्हा, स्वच्छता एम्बेस्डर विश्वनाथ पाणिग्राही, प्रकाश सिंह, पीआईयू शेखर वर्मा, राहुल, गीता सोनी, सुरेश भारती, दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इंडियन स्वच्छता लीग से जुड़ें:

युवाओं के नेतृत्व में कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के लिए इंडियन स्वच्छता लीग देश की पहली इंटर-सिटी प्रतियोगिता है। लेह से कन्याकुमारी तक के 1,800 से अधिक शहर के नागरिक अपने-अपने शहर के लिए एक टीम बनाकर इसमें भाग ले रहे हैं और 17 सितंबर से सेवा दिवस के रुप में गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। देश भर के नागरिकों को https://innovateindia.mygov.in/swachhyouthrally पंजीकरण कर अपने शहर में आयोजित होने वाली स्वच्छता गतिविधियों को ढ़ूंढ़ने व शहर की टीमों से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…