• January 14, 2023

पुराना बस स्टैंड में पार्किंग के लिए जगह तय, महापौर ने दिए निर्देश

पुराना बस स्टैंड में पार्किंग के लिए जगह तय, महापौर ने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के आस पास के बाज़ारो में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर यातायात व्यवस्थित पार्किंग के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ आज इंदिरा मार्केट टीबी हॉस्पिटल को स्थाई पार्किंग बनाया जा रहा है जिसका घूम कर निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है। दुकान के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी हो जाने के कारण आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने दुकानदारो से अपील की है कि अपनी गाड़ी को दुकान के बाहर खड़ी न करे वे टीबी हॉस्पिटल के पास स्थाई निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है वहाँ अपना वाहन खड़ी करें।इंदिरा मार्केट में भीड़ की वजह से होने वाले वाली अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा टीबी हॉस्पिटल के पास पार्किंग बनाया जा रहा है इसका विशेष लाभ लोगो को मिलेगा।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जनसपर्क अधिकारी थानसिंह यादव उपस्थित थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…