• February 3, 2023

प्रसिद्ध भागवत कथाकार देवी चित्रलेखा का विधायक वोरा ने किया स्वागत

प्रसिद्ध भागवत कथाकार देवी चित्रलेखा का विधायक वोरा ने किया स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहरी क्षेत्र में गंज मंडी आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा के आयोजन में कथाकार प्रसिद्ध संत देवी चित्रलेखा के नगर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने उनका शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वोरा ने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार आवश्यक है वर्तमान समय मे जिस तरह से सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का कार्य सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है व्व निंदनीय है। हिन्दू धर्म ने हमेशा ही एकता एवं धार्मिक सदभावना का पकथ पढ़ाया है एवं सामाजिक एकता की शिक्षा दी है। एक जनप्रतिनिधि अथवा सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवारत व्यक्ति बिना किसी भेदभाव एवं राग द्वेष के कार्य करता है। श्री राम के आदर्शों से ही प्रेरणा लेते हुए राम राज की स्थापना की संकल्पना के साथ देश के संविधान का निर्माण किया गया है। जिससे अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने का लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता को पुरखों की परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए जहां ईश्वर के प्रति श्रद्धा एवं प्रेम हो वैगन हिंसा का कोई स्थान नहीं। देवी चित्रलेखा का स्वागत कर वोरा ने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी एवं इस तरह के आयोजन शहर में लगातार आयोजित करने आग्रह किया।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…