• February 4, 2023

बाकलीवाल शहर के विकास कार्यों के लिए मिले विशेष सचिव तंबोली से

बाकलीवाल शहर के विकास कार्यों के लिए मिले विशेष सचिव तंबोली से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अयाज तंबोली से मुलाकात की और शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। महापौर ने दुर्ग शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया द्वारा पूर्व में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। महापौर ने तत्काल जारी करने का आग्रह किया। डॉ. अयाज तंबोली ने इस संबंध में आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व में स्वीकृत कार्यों के लिए शीघ्र राशि जारी की जाएगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर का विकास किया जा रहा है। इंदिरा मार्केट में विकास और रिनोवेशन कार्य, तालाब सौंदर्यीकरण योजना, अधोसंरचना मद से विकास कार्य, शिक्षक नगर पानी टंकी, सड़क डामरीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए पूर्व में राशि की मंजूरी दी गई है। शासन से राशि मिलने पर विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। विशेष सचिव डॉ अयाज तंबोली ने महापौर को आश्वस्त किया कि सभी स्वीकृत विकास कार्यों के लिए शीघ्र फंड जारी किया जाएगा। चर्चा के दौरान निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, निगम के ईई एसडी शर्मा, राजेश पांडे, बाबर, लेखाधिकारी राजकमल बोरकर भी मौजूद रहे।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…