• December 22, 2022

कोयला खदानों में होते हैं अवैधानिक काम, सरोज ने संसद में उठाया मामला

कोयला खदानों में होते हैं अवैधानिक काम, सरोज ने संसद में उठाया मामला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने संसद में छत्तीसगढ़ के कोयला खदानों का मुद्दा राज्यसभा में उठाया। उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री से इस पूरे मामले में जानकारी चाही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुए घटनाक्रम किसी से छिपे नहीं हैं। केंद्रीय अधिकारियों पर राज्य की सरकार दबाव डालकर अवैधानिक काम कराने का प्रयास कर रही है। सरोज ने सदन में छत्तीसगढ़ के कोयला खदानों में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों पर प्रदेश के स्थानीय राज्य शासन द्वारा अवैधानिक कार्यों के लिए अनाधिकृत दबाव डालने के संबंध में प्रश्न किया। केंद्रीय मंत्री ने इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होने देंगे और कोयला को लेकर निर्धारित लक्ष्य को हर स्थिति में पूरा किया जायेगा। हर राज्य तक इस कोयले से मिलने वाली ऊर्जा पहुंचाई जाएगी।

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…