• December 24, 2022

भाजपा दुर्ग जिले के प्रभारी पुरंदर मिश्रा हटाए गए, राजीव अग्रवाल को जिम्मेदारी, नेताओं के खींचतान का नतीजा

भाजपा दुर्ग जिले के प्रभारी पुरंदर मिश्रा हटाए गए, राजीव अग्रवाल को जिम्मेदारी, नेताओं के खींचतान का नतीजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा दुर्ग जिले के प्रभारी पुरंदर मिश्रा को हटा दिया गया है। उनकी जगह विधानसभा दुर्ग का प्रभार संभाल रहे राजीव अग्रवाल को जिले का प्रभारी बना दिया गया है। शुक्रवार को देर रात प्रभार बदल दिए गए। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के बड़े नेताओं में आपसी खींचतान के चले पुरंदर मिश्रा को हटाया गया। जबकि उनके प्रभार में संगठन की गतिविधियां तेज हो गईं थी। पिछले दिनों उन्होंने वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन वाले दिन कुछ चम्मचों को जमकर फटकार लगाई थी। खबर है की अनुशासन को लेकर उन्होंने कुछ बात कही थी, इसके बाद से कुछ नेता उनसे नाराज चल रहे थे। उन्हें अब चिकित्सा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के इस फरमान के बाद मिश्रा ने सोशल मीडिया में लिखा कि  आदरणीय साथी गण.. मै दुर्ग जिला का प्रभारी था। पार्टी के लिए सबने मिलकर काम किया आप लोगो का सहयोग रहा। मेरे व्यवहार में कोई चूक हुआ होगा तो क्षमा प्रार्थना। आपका पुरन्दर मिश्रा प्रदेश प्रभारी शिक्षा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़..

भिलाई में संदीप शर्मा को जिम्मेदारी

भिलाई में संदीप शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। उनका सहायक चेमन देशमुख को बनाया गया है। प्रदेश के अन्य 35 जिलों में प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जानिए कहां किसकी नियुक्ति की गई…

 


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…