• December 24, 2022

एसआर हॉस्पिटल चिखली में 26 से 28 दिसम्बर तक निःशुल्क कोविड टीकाकरण

एसआर हॉस्पिटल चिखली में 26 से 28 दिसम्बर तक निःशुल्क कोविड टीकाकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग :*S.R.HOSPITAL* एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में दिनांक 26, 27 दिसम्बर एवं 28 दिसम्बर 2022 को तीन दिनों तक निःशुल्क कोविड टीकाकरण किया जाएगा । टीकाकरण का समय सुबह 10:30 A.M.बजे से 3:30 P.M. बजे रहेगा। नि:शुल्क कोवीड टीकाकरण शिविर में अस्पताल के स्टाफ उनके परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु
कोवैक्सीन के टीकाकरण का प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज लगाया जाएगा।
15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र हितग्राहीयो का टीकाकरण निःशुल्क किया जाएगा ।

*S.R.HOSPITAL* नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर में जिनका कोविड टीकाकारण का प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज नहीं लगा है वे सभी हितग्राही कोवीड संक्रमण से बचाव के लिए कोवैक्सीन का टीका निःशुल्क लगवा सकते है । कोवैक्सीन टीकाकरण के लिए हितग्राही अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ में अवश्य लाएं।

*S.R.HOSPITAL* कोवीड के संक्रमण से बचने के लिए आयोजित शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सी.बी.एस बंजारे जिला नोडल अधिकारी IDSP दुर्ग ने बताया कि एस आर अस्पताल चिखली दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क कोवेक्सीन टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया कि शासन की गाईड लाईन का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया जाएगा ।

*S.R.HOSPITAL* एस आर अस्पताल के टीकाकरण प्रभारी अधिकारी डॉ एस पी केसरवानी ने निःशुल्क टीकाकरण शिविर में कोवैक्सीन का टीका लगाए जाने की जानकारी प्रदान की है। साथ ही कोवीड संक्रमण से बचने के लिए शासन द्वारा बनाए गए नियमो एवं र्निदेशो का पालन करने की अपील आम जनता से की है।

*S.R.HOSPITAL* अस्पताल के कोवीड प्रभारी अधिकारी डॉ पवन देशमुख ने फिर से फैल रहे कोवीड वायरस से बचने के लिए क्षेत्रवासियो से निःशुल्क कोवैक्सीन लगाए जाने की विनम् अपील की है।

*S.R.HOSPITAL* अधिक जानकारी के लिए एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग के हेल्प लाइन नंबर से संपर्क करें –
6262613200
6262613300
6262613400


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…