• December 27, 2022

युवा कांग्रेस ने किया छग प्रभारी शैलजा का स्वागत, सीएम को दी संगठन से जुड़ी जानकारी

युवा कांग्रेस ने किया छग प्रभारी शैलजा का स्वागत, सीएम को दी संगठन से जुड़ी जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी एआईसीसी महासचिव कुमारी शैलजा जी के प्रथम प्रदेश आगमन पर दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा आतिशबाजी व फूलों की बारिश कर रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट रोड में स्वागत स्थल पर प्रभारी कुमारी शैलजा व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गाड़ी रोककर गाड़ी से बाहर निकल कर युवाओं का अभिवादन स्वीकार किया व युवा कांग्रेस के नारे लगाए। अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत कांग्रेस की ही होगी। इसके लिए हम युवाओं की टोली तैयार हो चुकी है। बूथ स्तर पर हमने जिम्मेदारी तय की है। हर जगह बैठकें कर रहे हैं। मतदाता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने कार्ययोजना भी बनाई हैं। इस पर मुख्यमंत्री जी ने प्रशंसा भी की।  स्वागत कार्यकर्म में विशेष तौर से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, जिला महासचिव गण सतीश रजक, अभिषेक जागृत मोनी, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल राजपुत, राहुल गोस्वामी, चिराग शर्मा, तनिश पाटनी, यश बाकलीवाल आदि उपस्थित थे।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…