• December 27, 2022

शिमला में क्रिसमस सेलिब्रेशन, व्हाइट क्रिसमस सेलिब्रेशन को उमड़े लाखों सैलानी

शिमला में क्रिसमस सेलिब्रेशन, व्हाइट क्रिसमस सेलिब्रेशन को उमड़े लाखों सैलानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

क्रिसमस के दिन बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे थे। वीकेंड की वजह से देशभर के हजारों सैलानी यहां पर क्रिसमस का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। जिसकी वजह से शहर के सारे होटल पूरी तरह से फुल हो गए थे। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों पर काफी लंबी ट्रैफिक देखी गई। जिसकी वजह से सैलानियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहीं नहीं लोगों की भीड़ रविवार के दिन इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि कार्ट रोड से मॉल रोड तक जाने के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट पर सैलानियों की लंबी लाइनों की कतारें नजर आईं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल(1 जनवरी 2023) तक इसी तरह सैलानियों से शिमला गुलजार रहने वाला है। क्रिसमस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और माल रोड पर सैलानियों की काफी ज्यादा भीड़ देखी गई। शाम ढलने के बाद रिज मैदान में लोगों की भीड़ इतनी काफी ज्यादा तादाद में बढ़ गई थी कि वहां पर तिल रखने तक की भी जगह नहीं बची। यही नहीं रिज मैदान से लक्कड़ बाजार, मरीना होटल, एजीचोक तक सैलानियों की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा समेत कई अन्य जगहों पर भी पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गई।

धूमधाम से मनाई गई क्रिसमस

प्रदेश की राजधानी शिमला में क्रिसमस काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। गिरजाघरों में जाकर ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशु मसीह की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर प्रार्थना की, साथ ही इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें कि ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च के बाहर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। चर्च की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यीशु मसीह और उनके जीवन से जुड़ी वस्तुओं को अच्छी तरह से सजाया गया था। शिमला के चर्च में सुबह से 11 बजे प्रार्थना के लिए चाइम्स वेल भी बजाई गई। प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद सुबह से ही बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के लिए चर्च को खोल दिया गया। चर्च में रंग-बिरंगी लाइटों को देखकर सैलानी काफी खुश दिखाई दिए।

व्हाइट क्रिसमस की आस रह गई अधूरी

बर्फबारी की आस में शिमला पहुंचे पर्यटकों को इस बार भी क्रिसमस के दिन मायूसी मिली। व्हाइट क्रिसमस की चाह रखने वाले सैलानियों की चाहत इस साल भी पूरी नहीं हो पाई। रविवार को शिमला में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन वहां पर बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। गौरतलब है कि शिमला में आखिरी बार साल 2016 में बर्फबारी हुई थी।


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…