• December 28, 2022

सड़क के लुटेरों ने फिल्म अभिनेत्री को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, हाइवे पर हुई घटना

सड़क के लुटेरों ने फिल्म अभिनेत्री को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, हाइवे पर हुई घटना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई है। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है।

हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।
प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी।
शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की सही जानकारी जुटाई जा रही है।

 


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…