• December 30, 2022

17 लाख की लागत से बनेगा वार्ड 34 का सामुदायिक भवन

17 लाख की लागत से बनेगा वार्ड 34 का सामुदायिक भवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर के वार्ड 34 में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। विधायक अरूण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड पार्षद एव नागरिको के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना कर 10 लाख से सीमेंटीकरण कार्य,5 लाख की लागत से निर्मित ढीमर सामुदायिक भवन, भवन परिसर में 2 लाख से मूत्रालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन।इस अवसर पर विधायक एवं महापौर ने कहा के नागरिकों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की थी, जिसे पूरा करते हुवे आज हमने ढीमर समाज उपक्षेत्र दुर्ग शहर वार्ड क्रमांक 34 के ढीमर समाजजनों के साथ सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया है। यह भवन निश्चित ही समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, शादी,छठी, मड़ाई, मेला जैसे आदि कार्यक्रमों में काम आएगा।इस कार्यक्रम में मौजूद।पार्षद कमल देवांगन,एल्डरमेन जगमोहन ढीमर,श्रीमती कन्या ढीमर,राजकुमार ढीमर,दसु ढीमर,कमलेश ढीमर सहित बड़ी संख्या मे वार्ड के नागरिकगण मौजूद रहें।इस अवसर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा भूमिपूजन किये जाने के बाद वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक व महापौर का का आभार व्यक्त किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन कार्यक्रम उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए सीमेंट सड़क निर्माण का कार्य कार्यअवधि में पूर्ण किया जाए ताकि वार्ड 34 के नागरिकों को अगवामन में अच्छी सुविधा मिल सके। उन्होंने ने कहा कि शासन से विकास कार्य के लिए स्वीकृति मिलने के बाद लगातार भूमिपूजन किया जा रहा है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…