• December 30, 2022

 दो सांडों की लड़ाई में ऑटो सवार 5 घायल, वोरा ने अस्पताल पहुंचाया

 दो सांडों की लड़ाई में ऑटो सवार 5 घायल, वोरा ने अस्पताल पहुंचाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में जेल चौक से पुलगांव बाईपास रोड पर बाफना मंगलम के पास दो सांडों की लड़ाई में महिला सवारियों से भरी हुई ऑटो पलट गई जिससे कई महिलाओं को गंभीर रूप से चोटें आई। उसी समय राजनांदगांव प्रवास के लिए निकल रहे वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने मार्ग पर दुर्घटना देख अपनी गाड़ी रोक कर महिलाओं का हालचाल पूछा एवं पुलिस में सूचना देकर तत्काल गाड़ी बुलवाकर पावर हाउस निवासी महिलाओं का इलाज सुनिश्चित करवाया जिसके बाद वे आगे निकले। फिलहाल प्राथमिक उपचार ये बाद महिलाओं को घर पहुंचवा दिया गया है एवं सभी सकुशल हैं। वोरा ने घटना क्रम को गंभीरता से लेते हुए निगम अधिकारियों को सड़कों पर रहने वाले घुमंतू गोवंश को गौठान ले जा कर रखने एवं चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि बार बार हो रही दुर्घटनाओं से जनता को निजात मिल सके।

 


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…