• December 30, 2022

भिलाई में भाजपा की ऐसी दुर्दशा पहले नहीं देखी गई, गुटबाजी के चलते निगम में नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं हो पाया, आज सामान्य सभा

भिलाई में भाजपा की ऐसी दुर्दशा पहले नहीं देखी गई, गुटबाजी के चलते निगम में नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं हो पाया, आज सामान्य सभा

 

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भिलाई और रिसाली में भाजपा जमीन पर आ गई है। भिलाई निगम क्षेत्र में तो हालत ऐसी कि सालभर बाद भी नेता प्रतिपक्ष तक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। निगम चुनाव के बाद से लगातार भाजपा का जनाधार और नेताओं की सक्रियता तेजी से कम हुई है। 30 दिसंबर को भिलाई निगम की सामान्य सभा की बैठक है। इस बैठक में बिना नेता प्रतिपक्ष के भाजपा के पार्षद मोर्चा संभाल रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने पार्षदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें सामान्य सभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा भी हुई, लेकिन बैठक खत्म होते ही पार्षद मदमस्त होकर रवाना हो गए। कहीं किसी भी प्रकार की तैयारी नजर नहीं आई।
महापौर से संपर्क में हैं भाजपा के आधे से ज्यादा पार्षद
वर्तमान महापौर नीरज पाल पूर्व में भी पार्षद रह चुके हैं। इसके चलते उनके अधिकांश पार्षदों के संपर्क रहे हैं। वर्तमान में बीजेपी के कई वरिष्ठ पार्षद ऐसे हैं, जो उनके संपर्क में हैं। खबर है कि इस वजह से निगम की कार्यप्रणाली, घोटाले और अनियमितता से जुड़े मामलों को हवा नहीं दी जा रही। इसका असर भाजपा की साख पर भी पड़ा है। जनाधार गिरने के साथ भी अन्य पार्षदों की निष्क्रियता भी बढ़ गई है।
मुद्दों की कमी नहीं लेकिन चुप्पी समझ से परे
भिलाई निगम में मुद्दों की कमी नहीं है, लेकिन भाजपा समर्थित पार्षदों की चुप्पी समझ से परे है। वर्तमान में कैम्प क्षेत्र में डायरिया फैला। सफाई की लचर व्यवस्था, निगम कर्मियों को सैलरी नहीं मिलना, किवार के वाहनों को अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर महापौर नीरज पाल द्वारा अपने एक मित्र राजीव चौबे के फार्म में रखवा दिया जाना जैसी घटनाएं हुईं। इतना ही नहीं स्पैरो द्वारा टैक्स वसूली के नाम पर किए गए बंदरबाट के बीच उसे हटाकर स्वयं टैक्स वसूली के निर्णय जैसे कई विषय हैं। इन पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। इसके अलावा गंदे पानी की आपूर्ति, सफाई के नाम पर करोड़ों का घोटाला जैसे विषयों पर भी भाजपा चुप्पी साधे हुए हैं।
बैठक में शामिल हुए ये पार्षद
जिलाध्यक्ष की बैठक में महेश वर्मा, पूर्व सभापति पी सुंदर राव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रिकेश सेन, दया सिंह, भोजराज भोजू सिन्हा, मुकेश अग्रवाल, विनोद चेलक, संतोष वर्मा, वीणा चंद्राकर, सत्य देवी जायसवाल, नोहर वर्मा, शकुंतला साहू सहित अन्य शामिल रहे। इसमें पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के समर्थक शामिल हैं। दोनों के समर्थकों में ही गुटबाजी हावी है। इसके चलते भाजपा का ग्राफ गिर रहा है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…