• January 3, 2023

मंत्री शिव डहरिया और अजय चंद्राकर को सिखों ने घेरा: सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी पर बंगले के बाहर हंगामा, दोनों को लिखकर मांगनी पड़ी माफी

मंत्री शिव डहरिया और अजय चंद्राकर को सिखों ने घेरा: सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी पर बंगले के बाहर हंगामा, दोनों को लिखकर मांगनी पड़ी माफी

मंत्री शिव डहरिया और अजय चंद्राकर को सिखों ने घेरा: सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी पर बंगले के बाहर हंगामा, दोनों को लिखकर मांगनी पड़ी माफी
सोमवार को हुई विधानसभा की कार्रवाई के बीच कुछ ऐसा हो गया, जिसकी वजह से सिख समुदाय नाराज है। नाराजगी सड़कों पर भी दिखी। देर शाम प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के घर के बाहर सिखों ने धरना दे दिया। दोनों माननियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात इस कदर बिगड़ने लगे कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विधानसभा की कार्रवाई के बीच कुलदीप जुनेजा पौधरोपण को लेकर सवाल कर रहे थे। मंत्री अकबर जवाब दे रहे थे। इस बीच सदन में पक्ष और विपक्ष के नेता शोर करने लगे। अजय चंद्राकर ने जुनेजा के सवाल पूछने के दौरान सरदार कहा…तभी सरदार शब्द के साथ कुछ आपत्तिजनक बातें मंत्री शिव डहरिया ने मजाकिया लहजें में कह दीं।

सिख समुदाय के लोगों ने इसके बाद सदन की कार्यवाही का वीडियो देखा। शाम होते ही तेलीबांधा गुरुद्वारा प्रबंध समिति के साथ सिख समुदाय के लोग शिव डहरिया और अजय चंद्राकर के बंगले के बाहर जा पहुंचे।

सबसे पहले ये सभी अजय चंद्राकर के घर गए, चंद्राकर ने बाहर आकर सभी से मुलाकात की और बताया कि आपत्तिजनक शब्द मंत्री डहरिया ने कहे हैं, फिर भी मैं माफी मांगता हूं। चंद्राकर ने लिखित में खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी।

इसके बाद सभी लोग पहुंच गए मंत्री शिव डहरिया के घर, यहां धरना देकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सिख समुदाय की ओर से यहां पहुंचे दिलेर सिंह ने बताया कि हमने वीडियो देखा है। विधानसभा में मंत्री डहरिया ने सिखों को लेकर गलत बातें कही हैं। इसका हम विरोध कर रहे हैं। उन्होंने हमारा मजाक बनाकर हमें अपमानित किया है।

मंत्री के बंगले के बाहर बढ़े हंगामे की वजह से पुलिस पहुंची, मंत्री भी बाहर आए। भड़के हुए लोगों को देखकर समझाने का प्रयास करने लगे। खबर मिलते ही विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंच गए। मामला शांत कराने लगे। मगर लोग नहीं मानें। फिर मंत्री डहरिया ने कहा- समनाम को हम भी मानते हैं, ये भी। हमारी इनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है । हम भी ये भी गुरु काे मानते हैं। ये भी गुरु को मानते हैं। कोई गलत फहमी होगी हमने खेद व्यक्त किया है, हमारी पूरी श्रद्धा इनके साथ है। इसमें कोई दूसरी बात हो नहीं सकती। इसके बाद मंत्री डहरिया ने माफी नाम लिखकर सभी से माफी मांगी।


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…