• January 6, 2023

रायपुर, भिलाई और दुर्ग में आईटी की रेड, तड़के पहुंची टीम

रायपुर, भिलाई और दुर्ग में आईटी की रेड, तड़के पहुंची टीम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शुक्रवार आज तड़के 5 बजे से छत्तीसगढ में रायपुर और भिलाई में इनकम टैक्स के छापे पड़े। सुबह पांच बजे से कार्रवाई चल रही है ।इनकम टैक्स ने बिप्लव बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, स्वस्तिक समूह (सुनील साहू), सहेली ज्वैलर्स भिलाई और आरके रोडवेज (आशीष अग्रवाल) राकेश अग्रवाल के घर में आईटी रेड पड़ी है।*

फिलहाल सूचना के मुताबिक, आईटी के 200 से 300 अधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे है, जिन्होंने बंसल ग्रुप सहित अन्य लोगों के घर में दबिश दी है। आयकर की टीम कल से रायपुर आ गई थी। हालांकि विभाग की तरफ से अधिकृत पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन इन संस्थानों को बाहर। आईटी की पूरी टीम सक्रिय है।

अपडेट

दुर्ग भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलो में आयकर विभाग ने कारोबारियों के यहां दबिश दी है। जिसमें बिल्डर, ट्रासपोर्टर्स समेत सप्लायर के ठिकाने में जांच शुरू की है।

सूत्रों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार रायपुर में आर.के.रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप और दुर्ग-भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध शामिल हैं। करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियो (Income Tax Raid) ने करीब 20 ठिकानों पर मौजूद हैं।

राजधानी रायपुर और दुर्ग के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में आयकर विभाग की टीम ने सुबह-सुबह रेट की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आईटी डिपार्टमेंट की किस करवाई में बिल्डर,ट्रांसपोर्टर और बड़े सप्लायर शामिल हैं। 20 से अधिक ठिकानों पर आईटी के 50 से अधिक ऑफिसर रेड के बाद दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम रायपुर सहित दुर्ग और दूसरे जिलों में छापामार कार्रवाई करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि आईटी किस रेट की कार्रवाई में मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, और बड़े सप्लायर को टारगेट पर रखकर छापामार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर में आर.के.रोडवेज,स्वास्तिक ग्रुप और दुर्ग भिलाई में सप्लायर,फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर आयकर की टीमों ने दी दबिश दी है। आई टी डिपार्टमेंट कि इस रेड की कार्रवाई में करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर दी दबिश है।

शुक्रवार तड़के आयकर की टीम ने दुर्ग में दबिश दी। टीम महावीर कॉलोनी और गंजपारा पहुंची। जहां फाइनेंस कारोबारी के यहां जांच की। फिलहाल मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…