• January 6, 2023

महापौर बाकलीवाल के लिए उमड़ा शहरवासियों का प्यार, कहा-ऐसा सहज, सरल नेता शहर को पहले कभी नहीं मिला

महापौर बाकलीवाल के लिए उमड़ा शहरवासियों का प्यार, कहा-ऐसा सहज, सरल नेता शहर को पहले कभी नहीं मिला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुबह 7 बजे से ही उनके समर्थक, पार्षद, पत्रकार और अन्य प्रबुध्जन उनके पद्मनाभापुर स्थित निवास पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे वे निगम कार्यालय पहुंचने वाले हैं, जहां भी उनके समर्थक और कांग्रेस के बड़े नेता उनके इंतजार में बैठे हुए हैं। शहरवासियों ने महापौर को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि शहर सरकार का दामदारी से संचालन करने, अपने आलोचकों की आंखों की हर समय किरकिरी बने रहने, शहर विकास में हर तरह से योगदान के लिए पूरी तरह सक्रिय रहने, राजनीतिक न होते हुए भी राजनीतिक लोगों को हर समय मात देने वाले महापौर बाकलीवाल शहर के सबसे लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। महापौर जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए सहज, सरल और सभी के लिए उपलब्ध हो पाना आसान नहीं होता। आपने सार्वजनिक जीवन का भी बेहतर तरीके से अब तक क्रियान्वन किया है, उम्मीद है कि आपका यह व्यवहार लोगों के लिए आगे भी इसी तरह बना रहेगा। ट्राई सिटी की पूरी टीम की तरफ से भी बधाई।

 


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…