• January 10, 2023

डिवाइडर मामले में विधायक वोरा से नहीं बनी बात, अब प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलेंगे व्यापारी

डिवाइडर मामले में विधायक वोरा से नहीं बनी बात, अब प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलेंगे व्यापारी

डिवाइडर मामले में विधायक वोरा से नहीं बनी बात, अब प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलेंगे व्यापारी
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
इंदिरा मार्केट होते हुए अग्रसेन चौक तक चार साल पहले बने डिवाइडर को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसे लेकर स्थानीय व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले दिनों विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के समक्ष व्यापारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराया था। इस पर डिवाइडर की चौड़ाई 50 प्रतिशत तक कम किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही जरूरी जगहों पर कट बनाए जाने की बात कही गई थी। इस पर भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इधर व्यापारियों की मांग है कि पूरे डिवाइडर को ही हटाया जाए। इसके चलते व्यापारियों का विरोध जारी है। अंतिम निर्णय नहीं होने पर अब व्यापारियों ने तय किया है कि वे जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर को समस्याओं से अवगत कराएंगे। इधर सोमवार को व्यापारी पुनः वोरा से मिले। इस पर वोरा ने उन्हें अवगत कराया कि वे भी प्रभारी मंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करा चुके हैं।

डिवाइडर को लेकर दो मत
डिवाइडर को लेकर दो मत है। व्यापारियों का पक्ष इसे हटाने की मांग कर रहा है। वहीं कुछ अन्य लोगों के मुताबिक डिवाइडर रहना चाहिए, इससे अतिक्रमण और ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति मिल रही है। वहीं व्यापारियों के मुताबिक डिवाइडर से ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई है। लोगों ने बाजार आना ही बंद कर दिया है। इसके चलते बाजार की रौनक भी प्रभावित हुई है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…