• January 12, 2023

पुलिस के डंडे पर कुचला गया विरोध प्रदर्शन, सरपंच को हिरासत में लिया

पुलिस के डंडे पर कुचला गया विरोध प्रदर्शन, सरपंच को हिरासत में लिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। रसमड़ा में कंपनियों से निकलने वाले प्रदूषण को लेकर ग्रामीण गुरुवार को हड़ताल पर बैठ गए। रसमड़ा के एकेबीएन चौक पर चक्का जाम कर दिया। जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में आवागमन बंद हो गया। सुबह के 8:00 बजे से लोग हड़ताल पर बैठ गए इस दौरान क्षेत्र का कोई भी बड़ा नेता ग्रामीणों से मिलने नहीं पहुंचा।

ग्रामीण, सरपंच ममता भागवत साहू के नेतृत्व में चक्का जाम पर बैठे थे। वे उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण तथा सीएसआईडीसी के ढुलमुल रवैया से नाराज़ रहे।
इस दौरान पर्यावरण विभाग के अधिकारी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों और उनके बीच हुई बातचीत में बीच का कोई रास्ता नहीं निकला।

ग्रामीणों ने कहा कि 1990 से स्थापित उद्योगों से ग्राम पंचायत को कोई सहयोग नहीं होता। ना ही सीएसआर मद से गांव में विकास कार्य किए जाते हैं। ग्रामीणों को नौकरी भी नहीं देते और यह रोजगार भी प्रमुख मांगों में से एक थी।

मांगे पूरी नहीं हुई तो पुलिस फोर्स भी लगाया गया जिससे ग्रामीण नाराज हो गए, इससे चौकी प्रभारी अंजोरा पवन देवांगन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस टुकड़ी को वापस हटाया।

उसके बाद ग्रामीण जन पर्यावरण विभाग तथा उद्योग विभाग के बड़े अधिकारी के आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं एसडीएम मुकेश रावटे, पुलिस विभाग के अधिकारी संजय ध्रुव एवं वैभव बैंकर के साथ भारी पुलिस बल भी आई।

एसडीएम मुकेश रावटे ने जनप्रतिनिधियों से बात करने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों ने निवेदन किया कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस बल हटा लिया जाए। लेकिन पुलिस विभाग के अधिकारी संजय ध्रुव एवं वैभव बैंकर ने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी।

फोर्स ना हटाने की बात पर मामला गरमा गया। फिर ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प जैसा माहौल पैदा हुआ। आंदोलन को पुलिस बल के उपयोग से समाप्त कर दिया गया। ग्रामीणों को गिरफ्तार कर अंजोरा चौकी ले गए, जिसमें मुख्य रूप से सरपंच ममता भागवत साहू, जनपद सदस्य अजय वैष्णव, सरपंच प्रतिनिधि भागवत साहू, उपसरपंच नंदकुमार साहू, ग्रामीण बालकिशन निषाद एवं अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

बहरहाल प्रदूषण नियंत्रण के लिए किस अधिकारी ने किसे क्या कहा यह अभी तक पता नहीं चल पाया। क्या रसमड़ा की दुर्दशा का अंत और प्रदूषण का नियंत्रण भी पुलिस बल का उपयोग कर किया जा सकेगा यह यक्ष प्रश्न है!!


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…