• January 17, 2023

बीजेपी की नई कार्यकारिणी से सरोज गुट आउट, संतोष सोनी, मनोज मिश्रा जैसे दिग्गज चेहरों को सिर्फ कार्यकारिणी में जगह

बीजेपी की नई कार्यकारिणी से सरोज गुट आउट, संतोष सोनी, मनोज मिश्रा जैसे दिग्गज चेहरों को सिर्फ कार्यकारिणी में जगह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बीजेपी दुर्ग जिला के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई घोषित इस कार्यकारिणी में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के समर्थकों को जगह नहीं दी गई है। जिन्हें जगह दी गई है, उन्हें भी खानापूर्ति के लिए पद दिया गया है। सरोज पांडे का संगठन स्तर पर हमेशा से दबदबा रहा है। पहली बार ऐसा देखने में आया है कि उनके समर्थकों को सिरे से संगठन की कार्यकारिणी से नकार दिया गया है। कार्यकारिणी में उन्हें ही जगह दिया है, जो कहीं ना कहीं हर तरफ बने रहकर राजनीति करते रहे। इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से बीजेपी कार्यकर्ता बे खलबली मच गई है। सरोज पांडे के समर्थकों का आक्रोश फूट पड़ा है। इधर कई बड़े चेहरों को भी संगठन में पद नहीं दिए जाने से आगामी दिनों में पार्टी की स्थिति और भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है। इस बार के कार्यकारिणी में अधिकांश वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया गया है। अब तक जीहुजूरी करने व अनुभवहीन कार्यकर्ताओं को ही पद दे दिया गया है।

पद बांटने में भी लेनदेन की खबर, पार्टी हाईकमान से शिकायत की तैयारी

खबर है कि इस बार कार्यकारिणी घोषित किए जाने से पहले कुछ लोगों ने किसी एक व्यक्ति विशेष को उपकृत भी किया है। उन्हें किराए में मकान दिलाने से लेकर वहां कई जरूरी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। यहां तक आर्थिक मदद भी की गई। अब इस पूरे मामले को लेकर अक्रोशित कार्यकर्ता पार्टी हाई कमान से शिकायत की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे लोगों को पद दिया गया है, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार से लेकर कई अन्य आरोप लगे। उन्हें पद से भी हाथ धोना पड़ा। एक पदाधिकारी की पहचान छिपाकर पद दिया गया है। उसे अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। राजेंद्र कुमार नाम से जिन्हें उपाध्यक्ष पद पर जगह दी गई है, आखिर वह कौन है। बताया जा रहा है की ये राजेंद्र पाध्ये हैं, जो पूर्व में जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें ही उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी पुष्टि नहीं की गई है।

बीजेपी जिला संगठन में इन्हें मिला पद

अब तक महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे नटवर ताम्रकार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष रहे संतोष सोनी को कार्यकारिणी सदस्य बना दिया गया है। इसी प्रकार जिला मंत्री मनोज मिश्रा जैसे नेता को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। उपाध्यक्ष रहे दिनेश देवांगन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। बोरसी मंडल के अध्यक्ष रहे सतीश समर्थ की जगह सुनील साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पटरी पार में लुकेश बघेल को हटाकर सुनील अग्रवाल को अध्यक्ष बना दिया गया है।

नए पदाधिकारियों की सूची

 

 


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…