• January 18, 2023

गिरीश देवांगन ने गोकुल नगर गौठान को सराहा, बाकलीवाल ने दी विस्तार से जानकारी

गिरीश देवांगन ने गोकुल नगर गौठान को सराहा, बाकलीवाल ने दी विस्तार से जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ पहुँचे गोकुल नगर गौठान, लिया गौठान का जायजा:
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान का शहर विधायक अरुण वोरा व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व दुर्ग जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन,महापौर धीरज बाकलीवाल ने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताप अहमद के साथ गोकुल नगर गौठान पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गौठान प्रभारी दीपक साहू,अब्दुल गनी,भोला महोविया,संजय कोहले,हमीद खोखर, अजय मिश्रा,श्रीमती कन्या ढीमर मौजूद रहें। गौठान निरीक्षण के दौरान गिरीश दीवान ने सम्पूर्ण गौठान का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया।उन्होंने गोबर से बनने वाले वर्मी खाद की प्रक्रिया, पीट की संख्या, गोबर खरीदी की मात्र की जानकारी ली। इस मौके पर श्री देवांगन ने सुझाव दिया कि खाद उत्पाद के लिए तैयार गोबर की छनाई में सुधार कर खाद की गुणवत्ता बढ़ावें ।उन्होने महिला स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में तैयार किये जा रहे,अगरबत्ती ,मशरूम उत्पादन आदि की जानकारी ली। गोबर से बनाने वाले अन्य उत्पाद की जानकारी ली तथा आय-व्यय पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठान को संचालित करने तथा गौठान के हर क्षेत्र का अच्छे से उपयोग कर मुर्गी पालन, बतख पालन,दूध उत्पादन जैसे कार्य भी किये जा रहे है। गौठान में कार्यरत कल्याणी महिला स्व सहायता समूह को घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने लगातार विभिन्न कार्य किए जा रहे है। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने गौठान के संबंध में समूह गौठान के संचालक गायत्री धोटे सदस्यो से चर्चा कर जानकारी लेते हुए गौठान की और गौठान में हुए निर्माण कार्यो सराहना की।

Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…