• January 18, 2023

रामायण पाठ का आज अंतिम दिन, बाकलीवाल ने कहा मुख्यमंत्री कर रहे हमारी संस्कृति को सहेजने का काम

रामायण पाठ का आज अंतिम दिन, बाकलीवाल ने कहा मुख्यमंत्री कर रहे हमारी संस्कृति को सहेजने का काम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। ब्लाक स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता के तहत विवेकानंद भवन में विकासखंड स्तरीय रामायण गायन प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में 11 मंडलियों ने भाग लिया।आज अंतिम दिन में 5 मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। विवेकानन्द भवन में ब्लाक स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल पंहुचे। इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, अजय मिश्रा,कार्यपालन अभियंता आरके पांडे मौजूद रहें। इस अवसर पर विवेकानद भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा ने रामायण गायन प्रतियोगिता कराने राज्य सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे राज्य में धर्म, संस्कृति और परंपरा को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मानस मंडलियों को प्रोत्साहन देने के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर रामायण मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने से मंडलियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति अगाध श्रद्धा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने भगवान राम से जुड़े प्रतीकों को संजोने का काम किया है।सरकार द्वारा राम वन गमन पथ परियोजना को पूरा किया जा रहा है ।जो हर मायने में बेहद अद्भुत है।आज अंतिम प्रतियोगिता में जसवीर संकट मोचन मानस मण्डली कसारीडीह,राम जानकी मानस मडंली महिला कसारीडीह,ओम श्री राम मानस मण्डली पोटिया कला,शिव मानस परिवार मण्डली बघेरा,जय श्री राम मानस मण्डली पंचसील नगर,अमर ज्योति मानस मण्डली बॉस पारा,ज्ञान गंगा मानस मण्डली पोटियाकला,श्रीराम मानस मण्डली पोटिया कला,उपकार मानस मण्डली पोटिया कला आबादी पारा,आदर्श महिला मण्डली,आदर्श नगर और सिंह वाहिनी मानस मण्डली,कसारीडीह ने प्रतियोगिता में भाग लिया।इस अवसर पर निर्णायक व्याख्या पक्ष राजेन्द्र देशमुख ग्राम चिंगरी दुर्ग,संगीत पक्ष लखन लाल सहु ग्राम देवड़ा सोमनी,संचालक शिव चरण सिन्हा मौजूद थे।

Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…