• January 28, 2023

पहली बार दुर्ग में 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक, हर हर शंभु फेम अभिलिप्सा पांडा आएंगी दुर्ग, देंगी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति

पहली बार दुर्ग में 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक, हर हर शंभु फेम अभिलिप्सा पांडा आएंगी दुर्ग, देंगी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। ‘आदि न अंत’ महादेव और जगत जननी मां जंगदम्बे की विवाह की पावन पर्व महाशिवरात्रि पर मनोज राजपूत लेआउट्स प्रा. लि द्ववारा 18 फरवरी को भव्य आयोजन बायपपास रोड में किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में प्रातः 9 बजे से 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक 11 विद्वान ब्रामहणों द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस तरह का आयोजन पहली बार दुर्ग में किया जा रहा है जिसमें 10 फिट ऊंचे बर्फ से बने शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महारुद्राभिषेक में पूरे छत्तीसगढ़ से 108 परिवार जजमनानी करेंगे। इच्छ़ुक परिवार आयोजनकर्ता से मो क्र 9893269611 पर संपर्क कर इस आयोजन में शामिल हो कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते है। इस आयोजन को लेकर कर भव्य तैयारी की जा रही है। आयोजक ने बतया कि कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए पंद्रह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शाम 7 बजे से सुप्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा की भक्तिमय गायन की प्रस्तुति होगी। ज्ञात हो की हर हर शंभु, शिवा महादेव की गायिका अभिलिप्सा ने एक अलग ही शिवमय वातावरण बनाया है।

शिव गाथा का होगा वर्णन

कार्यक्रम का संचालन कर रही गुंजन्स आयोजन की संचालिका गुंजन चौहान चंदेल ने बताया कि इस आयोजन में भजन मंडली द्वारा दोपहर 1 बजे से शिव गाथा का वर्णन किया जाएगा। शिव पुराण के साथ साथ संगीतमय कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी प्रस्तुति की जाएगी जो पूरे वातावरण को शिवमय कर देगी। कथावाचक पंडित लाखेश्वर पांडेय महाराज ने बताया कि युग परिवर्तन हो रहा है, लोग कलयुग की अपेक्षा कर रहे थे लेकिन अब शिवयुग आ गया है। भगवान शिव की महिमा को जानने और समझने लोगों को जो जिज्ञासा है उसे यह आयोजन पूर्ण करेगा। 108 लिंगीय महारुद्राभिषेक का लाभ न सिर्फ कार्यक्रम में शामिल लोगों को मिलेगा बल्कि इसका उद्श्य विश्वकल्याण के लिए है। इसलिए मेरा सभी से सविनय निवेदन है कि कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर महारुद्राभिषेक में सम्मिलित हों और शिवमहापुराण का श्रवण अवश्य करें।
साथ ही महाप्रसादी का लाभ शारिरिक, मानसिक, आर्थिक एवं समाजिक रुप से होता है। इसलिए किसी भी धार्मिक आयोजन में सम्मिलि होने के बाद प्रसाद अवश्यम ग्रहण करना चाहिए। इस आयोजन में मनोज राजपुत लेआउट्स द्वारा महप्रसादी भोज का प्रबंध किया गया।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…