• January 31, 2023

ईडी की फिर दबिश, 12 उद्योगपतियों के ढिकानों में छापा, देखिए पूरी खबर

ईडी की फिर दबिश, 12 उद्योगपतियों के ढिकानों में छापा, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कोलकाता और उसके आसपास कम से कम 12 उद्योगपतियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। हालांकि केंद्रीय एजेंसी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।*

सूत्रों ने कहा कि ये शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयकर विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी की कार्रवाई के आधार पर है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों से पता चला है कि विभिन्न व्यवसायियों द्वारा 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है, जिनकी शहर में और आसपास अपनी बड़ी व्यावसायिक इकाइयां हैं।
तंगरा, अलीपुर, न्यू अलीपुर, आनंदपुर, हेस्टिंग्स, बजबज और महेशतला समेत कम से कम 12 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
हर टीम के साथ सशस्त्र बल के जवान मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, ईडी का छापेमारी अभियान आज़ मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुआ। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ने तंगरा में एक कार्यालय पर छापा मारा, दो अन्य टीमों ने अलीपुर रोड के पॉश इलाके में एक गेस्ट हाउस और आवासीय फ्लैट पर छापेमारी की।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…