• February 1, 2023

श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

माघ मेला के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण करने अग्निकुंड में अर्पित की नारियल

दुर्ग। पुलगांव नाला नवकार परिसर स्थित श्री रामदेव बाबा दरबार में माघ मेला धूमधाम से मनाया गया। नौ दिवसीय माघ मेला में प्रतिदिन जम्मा जागरण व भजनों की धूम मची। माघ मेला के अंतिम दिन मंगलवार को दरबार में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जहां भजनों की धुन में नाच-गाकर अपनी आस्था प्रगट की, वहीं अग्निकुंड में नारियल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने श्री रामदेव बाबा से प्रार्थना की। यह माघ मेला श्री रामदेव बाबा के दिव्य आशीष एवं सोहनलाल बापजी (चालीसगांव वाले) के पुण्य प्रताप से भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में आयोजित किया गया था। भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। दर्शन के लिए विधायक अरुण वोरा, समाजसेवी अरविंद वोरा सहपरिवार, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी, उत्तम बरडिय़ा, श्रीकांत समर्थ के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी दरबार पहुंचे थे। यहां उन्होने मत्था टेककर शहरवासियों की खुशियाली व समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी(भंडारा) ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री रामदेव बाबा दरबार समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन, सुश्री पायल जैन, मनीष जैन, प्रवीण पींचा, गौरव बजाज, बंटी पारख, ओमप्रकाश चांडक, नरेश भंडारी, राकेश धाड़ीवाल, राहुल शर्मा, दिनेश रुपारेल, संतोष छाजेड़, महावीर बाफना, गोविंद बजाज, संतोष राजपुरोहित, राकेश कुंमट एवं अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…