• February 4, 2023

36वीं सालगिरह पर ज्येष्ठ नागरिक संघ ने वोरा दंपती को दिया आशीर्वाद

36वीं सालगिरह पर ज्येष्ठ नागरिक संघ ने वोरा दंपती को दिया आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*36वीं सालगिरह पर ज्येष्ठ नागरिक संघ ने वोरा दंपत्ति को दिया आशीर्वाद*
*सीएम भूपेश बघेल को भी विधायक वोरा ने दी शुभकामनाएं*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की शादी की 36 वीं सालगिरह पर ज्येष्ठ नागरिक संघ ने उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मंजू वोरा एवं उनका सम्मान किया व आशीर्वाद दिया। वोरा ने सभी वरिष्ठ जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर उनके लिए एक परिवार है और बुजुर्गों का आशीष सदैव उन्हें प्राप्त होता रहा है। बाबूजी श्री मोतीलाल वोरा जी से जुड़े हुए लोगों ने हमेशा उन्हें एक पुत्र की तरह प्रेम स्नेह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है एवं लोगों के ही आषीर्वाद से वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में आज शहर वासियों की सेवा में सक्रिय हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी वोरा दंपत्ति को फोन कर शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी शादी को 40 वर्ष पूर्ण हुए हैं जिसके लिए विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री को बधाई संदेश प्रेषित किया एवं स्वस्थ व सुदीर्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…