• February 6, 2023

भागवत कथा वाचिका का वोरा परिवार ने किया अभिनंदन चित्रलेखा जी पर श्री कृष्ण की विशेष कृपा : वोरा

भागवत कथा वाचिका का वोरा परिवार ने किया अभिनंदन चित्रलेखा जी पर श्री कृष्ण की विशेष कृपा : वोरा

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भागवत कथा वाचिका का वोरा परिवार ने किया अभिनंदन
चित्रलेखा जी पर श्री कृष्ण की विशेष कृपा : वोरा

देश की सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका व प्रवचनकर्ता देवी चित्रलेखा का रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास में फूलो की पंखुडिय़ां बिछाकर वोरा परिवार ने अभिनंदन किया। रात्रि 9 बजे भागवत कथा वाचिका चित्रलेखा जब वोरा निवास में पहुंची तब छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने पत्नी मंजू वोरा व परिवार के साथ आरती उतारकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। देवी चित्रलेखा ने परिवार के सभी सदस्यो से मुलाकात की। इसके बाद भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती शांति वोरा ने चित्रलेखा जी को शांति व सद्भावना का प्रतीक चिन्ह भी भेट किया। विधायक वोरा ने कहा कि चित्रलेखा जी बाल्य काल से ही भागवत कथा व प्रवचन कर रही है। चित्रलेखा जी पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा है। श्री वोरा ने कहा कि श्री कृष्ण हर विधाओं में पारंगत थे। उन्होने धर्म राजनीति समाज और नीति नियमो का व्यवस्थीकरण किया। चित्रलेखा जी के भागवत कथा व प्रवचन के उपदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…