• February 9, 2023

जिला अस्पताल में हाईटेक सुविधाएं, मुफ्त में हो रही बड़ी सर्जरी, कान का जटिल आपरेशन हुआ

जिला अस्पताल में हाईटेक सुविधाएं, मुफ्त में हो रही बड़ी सर्जरी, कान का जटिल आपरेशन हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*मरीज 6 साल से कान के पर्दे के छेद से परेशान, जिला अस्पताल के मेडिकल टीम ने आपरेशन कर पहुंचाई राहत*

*- जिला अस्पताल में 2016 के लंबे अंतराल के बाद पुनः टाइम्पेनोप्लास्टी का सफल आपरेशन*

दुर्ग। 36 वर्षीय महिला श्रीमती आशा देवी पिछले 6 वर्ष से कानों की समस्या को लेकर परेशान थी। इसके चलते उसके सुनने की क्षमता में लगातार गिरावट आ रही थी। अपनी इस समस्या को लेकर वह जिला अस्पताल दुर्ग पहुंची जहां जांच उपरांत टाइम्पेनोप्लास्टी नामक बीमारी से उसे ग्रसित पाया गया। इएनटी विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने बताया कि इस बीमारी में कान के पर्दे पर होल हो जाता है जो कि अपने आप नहीं भरता है। जब कोई आवाज कान में प्रवेश करती है तो कान के पर्दे से टकराकर कंपन व संकेत उत्पन्न करती है। लेकिन जब कान के पर्दे में किसी कारण छेद हो जाता है तो कंपन या संकेत उत्पन्न नहीं हो पाते। यही कारण है कि श्रीमती आशा देवी के सुनने की क्षमता में कमी आ रही थी। मरीज की समस्या के निदान के लिए जिला चिकित्सालय की डॉ.रेनू तिवारी, सीसीएम कचांदूर की डॉ. सर्मिष्ठा और डॉ. नेहा द्वारा टीम गठित कर 2016 के लंबे अंतराल के बाद पुनः टाइम्पेनोप्लास्टी का आपरेशन सफलता पूर्वक मेडिकल टीम द्वारा संपादित किया गया। वर्तमान में मरीज पूर्ण रूपेण स्वस्थ है और उसने बताया कि उसकी सूनने की क्षमता में विस्तार हुआ है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…