• February 9, 2023

साइंस कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में विधायक वोरा ने छात्रों को दी सौगात

साइंस कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में विधायक वोरा ने छात्रों को दी सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*साइंस कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में विधायक वोरा ने छात्रों को दी सौगात*
*7 लाख के हाई मास्ट, 1 लाख छात्रवृत्ति, बनेंगे 20 अतिरिक्त कमरे*

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरुस्कार वितरण करने के साथ ही छात्र-छात्राओं को सौगात देते हुए परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए 7 लाख की हाई मास्ट लाइट एवं एलुमनी छात्रवृत्ति के लिए एक लाख रु की घोषणा की। साथ ही छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग से 20 अतिरिक्त कमरों के लिए राशि लाई जाएगी एवं आने वाले सत्र में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। अपने उद्बोधन में वोरा ने कहा कि 7000 से अधिक छात्र छत्राएँ होने के साथ ही यह प्रदेश का एक मात्र ए प्लस ग्रेड प्राप्त महाविद्यालय है। प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं की सामूहिक मेहनत से कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को सदैव बरकरार रखा गया है जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर 98 उपलब्धियां एवं गोल्ड मैडल इस सत्र में प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में अधोसंरचना विकास के लिए भी निरंतर सामूहिक प्रयास आवश्यक है। जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों की निधि के साथ ही शासन स्तर पर भी पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बेहतर अधोसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं से परिणाम भी बेहतर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल ने की एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए एवं कालेज के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह, प्राध्यापक एम ए सिद्दीकी, आर एन विश्वकर्मा, राजेन्द्र चौबे, ए के खान, डॉ अस्थाना, डॉ सलूजा, अरविंद शुक्ला समेत छात्र छत्राएँ मौजूद थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…