• February 11, 2023

काशीराम कोसरे और दीपक रावना बनाए गए बीजेपी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक

काशीराम कोसरे और दीपक रावना बनाए गए बीजेपी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

काशीराम कोसरे और दीपक रावना बनाए गए बीजेपी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बीजेपी जिला और प्रदेश संगठन में उथल-पुथल का क्रम जारी है। शुक्रवार की रात नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की घोषणा की गई। इसमें जिला और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। दुर्ग जिले से काशीराम कोसरे को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं भिलाई जिला से दीपक रावना को जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं भिलाई-चरोदा की पूर्व महापौर चंद्रकांता को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पूरे संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्व पार्षद संजय दानी को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। प्रदेश मेें प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भिलाई निगम में पार्षद दया सिंह को दी गई है।
इसके अलावा प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शंकर दमाहे को सौंपी गई है। कार्यकारिणी में प्रमोद सिंह, सीएच प्रशांत को जगह दी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति ने प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने यह नियुक्ति की है। इसके बाद से राजनीतिक हल्कों में नए सिरे से चर्चा का दौर शुरू कर दिया गया है। अब तक हासिए में चल रहे नेताओं को जिला और प्रदेश संगठन में मौका दिया गया है। इस बार भी सरोज पांडेय के समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। संगठन में पूरी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल के समर्थकों को जगह दी गई है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…