• February 12, 2023

प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने कलेक्टर ने किया साजा क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने कलेक्टर ने किया साजा क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने कलेक्टर ने किया साजा क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश

बेमेतरा 11 फरवरी 2023/प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने साजा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल के छात्रों से आत्मीय बातचीत की और उनसे पढ़ाई लिखाई के संबंध जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में साफ सफाई, शिक्षकों का समय पर उपस्थिति, नियमित कक्षा संचालित करने हेतु निर्देश प्राचार्य को दिए। जिलाधीश ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवरबीजा का निरीक्षण कर पाठ्य संचालन एवं साफ सफाई संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तत्पश्चात कलेक्टर श्री एल्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा का मुआयना किया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों, स्टाफ की उपस्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, कार्यालय में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय के पंजीयन रजिस्टर का नियमित संचालन करने के निर्देश दिए साथ ही स्वस्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने पटवारी कार्यालय देवरबीजा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व संबंधित किए जा रहे कार्यों की जानकारी पटवारी से ली और अविवादित नामांतरण, बटवारा, अभिलेख शुद्धता की जांच की तथा अविवादित नामांतरण प्रकरण को समय अवधि में निराकरण करने को कहा। किसानों के प्रति सहानुभूति बरतने एवं उनके कार्यों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

नोट – बेमेतरा से जुड़ी खबरों के लिए संपर्क करें, योगेश तिवारी, परपोड़ा फोन नंबर 94255 64553, 6265 741 003


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…