• February 13, 2023

धीवर समाज के अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में सांसद विजय बघेल व किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल

धीवर समाज के अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में सांसद विजय बघेल व किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

धीवर समाज के अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में सांसद विजय बघेल व किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल

स्वाभिमान के साथ अपनी अलग पहचान बनाए हुए धीवर समाज :- योगेश तिवारी

धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह का रविवार को हुआ समापन

बेमेतरा। शहर के दुर्ग मार्ग स्थित शुभम पैलेस में आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ धीवर समाज धमधा राज के वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह का  रविवार को समापन हुआ । शनिवार को उद्घाटन समारोह में सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप अवघेश चंन्देल और किसान नेता योगेश तिवारी उपस्थित थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बघेल ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने केंद्र सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है । जिसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से धीवर समाज को लाभ मिला है । भविष्य में भी किसी तरह की जरूरत पड़ने पर समाज के लोग बेझिझक उनके पास आ सकते हैं । इस अवसर पर परमेश्वर भूटान धमतरी, मोहन निषाद बालोद, रामकृष्ण धीवर रायपुर, मोहन मल्लाह मुंगेली, महेश मिस्त्री राजनांदगांव, मंगलू राम दीवान महासमुंद, कृष्ण चंपालाल हिरवानी, जिला अध्यक्ष मेडी धीवर समेत समाज के अनेक पदाधिकारी व महिलाएं उपस्थित थी ।

एकजुट होकर समाज को मजबूती से आगे बढ़ाएं

किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि धीवर समाज स्वाभिमान के साथ अपनी अलग पहचान बनाए हुए है । परंम्परागत व्यवसाय के अलावा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समाज मजबूती से आगे बढ़े है । समाज में एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होती है। यह जागरूकता बिना शिक्षा से संभव नहीं है, बच्चो को अच्छी शिक्षा दे ताकि अच्छे से शिक्षा पाकर डॉक्टर, इंजीनियर बनकर समाज, अपने माता-पिता का नाम रोशन करे ।

नोट – बेमेतरा से जुड़ी खबरों के लिए संपर्क करें, योगेश तिवारी, परपोड़ा फोन नंबर 94255 64553, 6265 741 003

 


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…