• February 13, 2023

आदर्श नगर में 49 लाख की चोरी करने वाला मुंबई में पकड़ाया

आदर्श नगर में 49 लाख की चोरी करने वाला मुंबई में पकड़ाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आदर्श नगर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार  पंकज राठी के सूने मकान में हुई 49.50 लाख की चोरी का आरोपी मुंबई में पकड़ा गया। आरोपी का नाम महेंदर सिंह बताया गया है। सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान हुई। इसके बाद से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। खबर है कि आरोपी चरोदा स्थित यूनियन बैंक में उसने डकैती की थी। बाद में वह पकड़ा गया। उसे सजा भी हुई। छूटने के बाद उसने फिर चोरी करना शुरू कर दिया। राठी के घर से 2 किलो सोना, 15 किलो चांदी और 10 लाख कैश चोरी गए थे। आरोपी को पकड़ने मुंबई गई टीम में सीएसपी वैभव बैंकर, टीआई संतोष मिश्रा, राजीव तिवारी शामिल हैं।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…