• February 13, 2023

डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

बेमेतरा। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा श्री अरविन्द मिश्रा आज सोमवार को विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा आनंदगांव, शासकीय उ.मा.वि. खुड़मुड़ी एवं शासकीय उ.मा.वि. खुड़मुड़ा का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा एवं आनंदगांव के बच्चों में कक्षानुरूप दक्षता की स्थिति तथा बच्चों में उनकी कक्षा के अनुरूप दक्षता लाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में चर्चा की गई। शासकीय उ.मा.वि. खुड़मुड़ा में पाठ्यक्रम की पूर्णता तथा आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। डी.ई.ओ. श्री मिश्रा ने इन स्कूलों के संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों को परीक्षोपयोगी पाठ्यवस्तु पर केन्द्रित तैयारी कराई जावे। छात्रों के कठिनाईयों के समाधान हेतु भी विद्यालय स्तर पर विषय शिक्षकों से मार्गदर्शन की उचित व्यवस्था की जावे।
जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान शासकीय उ.मा.वि. खुड़मुड़ा के श्रीमती मंजूलता वर्मा व्याख्याता एल.बी., श्रीमती एस. चन्द्राकर व्या.एल.बी., श्रीमती आर. सिरमौर व्या.एल.बी., श्रीमती एस.तिवारी व्या.एल.बी. एवं श्रीमती नूतन चौहान सहा.ग्रेड-3 निर्धारित विद्यालयीन समय पर विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। शासकीय उ.मा.वि. खुड़मुड़ी से श्री नरोत्तम लाल निषाद व्या.एल.बी., श्री दिनेश कुमार मंडावी व्या.एल.बी., श्रीमती संगीता चंद्रवंशी व्या.एल.बी. श्रीमती नम्रता दामके व्या.एल.बी., श्रीमती ज्योति टिकरिहा व्या.एल.बी., श्रीमती भारती नेताम व्या.एल.बी., श्री मोहम्मद जावेद व्यायाम शिक्षक, श्री तुलेन्द्र कुमार वर्मा ग्रंथपाल बिना पूर्व सूचना के निर्धारित विद्यालयीन समय पर विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। बिना सूचना के निर्धारित विद्यालयीन समय पर विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों/कर्मचारियों का 13 फरवरी 2023 का वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को दिया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…