• February 13, 2023

375 बकायेदारों से वसूले 44 लाख 52 हजार रुपए बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 462 बकायेदारों के कनेक्शन कटे

375 बकायेदारों से वसूले 44 लाख 52 हजार रुपए बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 462 बकायेदारों के कनेक्शन कटे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मॉस डिसकनेक्शन-375 बकायेदारों से वसूले 44 लाख 52 हजार रुपए
बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 462 बकायेदारों के कनेक्शन कटे

बेमेतरा 13 फरवरी 2023-छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए व्यापक स्तर पर बकाया वसूली अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग वृत्त के अंतर्गत पिछले सप्ताह में तीन बार एक दिवसीय मॉस डिसकनेक्शन अभियान चलाकर 375 बकायेदार उपभोक्ताओं से 44 लाख 52 हजार रुपए की वसूली की गई। समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 462 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग वृत्त के अंतर्गत विद्युत संभाग बालोद में 03 फरवरी 2023 को मॉस डिस्कनेक्शन अभियान चलाकर 49 बकायेदार उपभोक्ताओं से 01 लाख 85 हजार रुपए की बकाया वसूली की गई एवं समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 16 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। 06 फरवरी 2023 को दुर्ग एवं भिलाई संभाग में चलाए गए मॉस डिस्कनेक्शन अभियान में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 119 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए एवं 174 बकायेदारों से 25 लाख 41 हजार रुपए की वसूली की गई। इसी कड़ी में 08 फरवरी 2023 को विद्युत संभाग बेमेतरा एवं साजा में बकाया वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें 152 बकायेदारों से 17 लाख 26 हजार रुपए की वसूली की गई एवं 327 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।
अधीक्षण अभियंता श्री सलिल कुमार खरे ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। श्री खरे ने बताया कि बिजली बिल देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं, इसके बावजूद बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…