• February 13, 2023

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मिले 45 आवेदन

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मिले 45 आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मिले 45 आवेदन
बेमेतरा 13 फरवरी 2023-आम नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से जिला कार्यालय बेमेतरा के दृष्टि सभाकक्ष में आज सोमवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने शहरी सहित दूर-दराज के गांवों से आवेदन लेकर आये नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। जनचौपाल में आये नागरिकों ने कलेक्टर को अपने मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। जिलाधीश ने संबंधित विभाग को टीप कर उन आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 45 आवेदन प्राप्त हुए।
जनचौपाल में आये नागरिकों में ग्राम टेमरी तहसील नांदघाट निवासी तिजराम साहू ने सन् 1984-85 में हुए नामांतरण पंजी की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम कन्हेरा निवासी पंचराम वर्मा ने मनरेगा रोजगार कार्ड में नाम सुधार करवाने के संबंध में, वार्ड क्रमांक 6 गुप्तापारा नवागढ़ निवासी कृष्ण कुमार दुबे ने वृद्धा पेंशन एवं उज्जवला गैस सिलेण्डर प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया।
इसी तरह ग्राम पंचायत हेमाबंद के आश्रित ग्राम सुरकी निवासी कौशल डेहरे ने प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद भी अपात्र घोषित कर दिए जाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम बावामोहतरा निवासी ओमप्रकाश शुक्ला ने स्वामित्व की कृषि भूमि का नक्षा सुधार किये जाने के संबंध में, वार्ड नं. 10 बीटीआई कॉलोनी निवासी विजय कुमार त्रिपाठी ने हल्का पटवारी द्वारा वांछित जानकारी नहीं दिए जाने के संबंध में, ग्राम खर्रा तहसील बेरला निवासी देवेन्द्र वर्मा ने खाद बीज हेतु अल्पकालीन ऋण प्रदाय किये जाने के संबंध में, ग्राम चिखला तहसील बेरला निवासी राजकुमार कुर्रे ने ग्राम पंचायत कोदवा के सचिव धनीराम जांगड़े से स्टेषनरी समान फोटोकॉपी प्रिंट आउट की राशि दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम गुनरबोड़ तहसील बेमेतरा निवासी गैंद सिंह लहरे ने प.ह.नं. 49 गुनरबोड़ तहसील बेमेतरा में स्थित जमीन का सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिए। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने, बेजा कब्जा हटाने, सीमांकन करने, आबादी पट्टा दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयलजल प्रदान करने आदि संबंधित आवेदन दिए।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…