• February 14, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में खोद दी चमचमाती सड़क, जेसीबी ऑपरेटर से पूछने पर कहा- फिसलन बढ़ गई थी इसलिए सिर्फ टांचा मारा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
एक तरफ लोग खस्ताहाल सड़कों से परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ पाटन में चमचमाती सड़क को उखाड़ने की कोशिशें हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। भाजपा के एक नेता मार्ग से गुजर रहे थे, इस दौरान एक जेसीबी चालक चमचमाती सड़क को ही खोद रहा था। बीजेपी नेता ने जब उस चालक से पूछा तो उसने बताया कि सड़क काफी चिकनी हो गई हैं, ऐसे में फिसलन की आशंका रहती है। इसलिए पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सड़क में टांचा यानी दरारें बनाने कहा है। ताकि फिसलन जैसी स्थिति न निर्मित हो। बताया जाता है कि पांच साल पहले यह सड़क बनी। अब तक सड़क में कहीं कोई परेशानी नहीं आई है। आराम से इस सड़क से होकर गुजरा जा सकता है। एक्सपर्ट्स इंजीनियरों के मुताबिक इस तरह से यदि सड़क पर दरारें बनाई जाएंगे तो सड़क जल्दी खराब हो जाएगी। उसे फिर से बनाने की जरूरत होगी। बाकी आप सभी स्वयं समझदार हैं, अधिकारियों के इस खेल को खुद ही समझ सकते हैं। बीजेपी के उक्त नेता इस पूरे मामले की शिकायत गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से की है।

Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…