• February 15, 2023

कलेक्टर ने किया गांगपुर व झालम का निरीक्षण, ग्रामीण औद्योगिक पार्क अधोसंरचना में गुणवत्ता बनाये रखने के दिए निर्देश 

कलेक्टर ने किया गांगपुर व झालम का निरीक्षण, ग्रामीण औद्योगिक पार्क अधोसंरचना में गुणवत्ता बनाये रखने के दिए निर्देश 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर ने किया गांगपुर व झालम का निरीक्षण
ग्रामीण औद्योगिक पार्क अधोसंरचना में गुणवत्ता बनाये रखने के दिए निर्देश
बेमेतरा। -कलेक्टर  पदुम सिंह एल्मा ने आज मंगलवार को बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम गांगपुर (ब) तथा झालम में बन रहे ग्रामीण औद्योंगिक पार्क निर्माणाधीन अधोसंरचना का निरीक्षण किया एवं उचित गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य की गति तेज कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही रीपा में पैराकुट्टी इकाई भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांगपुर (ब) के गौठान में संचालित गोधन न्याय योजना का भी निरीक्षण किया, गोठान परिसर में स्थित नाडेप टैंक को अस्थाई वर्मी टैंक बनाकर खाद निर्माण करने के निर्देश दिए। झालम गौठान के नजदीक नरवा जाने वाले मार्ग में नरवा व तालाब के कार्यों को स्वीकृति उपरांत पूर्ण कराकर तटबंध में फलदार एवं छायादार वृक्ष रोपित करने के निर्देश दिए।


इसके पश्चात जिलाधीश ने ग्राम झालम स्थित गौ-अभ्यारण्य का भी निरीक्षण किया। जहां गौ सेवा आयोग से संबंधित प्रभारी अधिकारी कर्मचारी को पशुओं के चारे पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौ-अभ्यारण्य के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में लगभग 160 पशुओं का देखभाल किया जा रहा है तथा भविष्य में 500 मवेशियों को रखने का लक्ष्य रखा गया है। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ (आरईएस), उप अभियंता, सचिव, सरपंच एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003

 

 


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…