• February 15, 2023

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता केन्द्र का किया गया शुभारंभ

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता केन्द्र का किया गया शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता केन्द्र का किया गया शुभारंभ

बेमेतरा -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा में मध्यस्थता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष निमोणकर ने कहा कि मध्यस्थता केन्द्र में आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों को समाप्त करने में सहूलियत होगी। मध्यस्थता केन्द्र में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्तागण द्वारा पक्षकारों के बीच सुलह समझौता कराये जाने का महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उक्त अवसर पर 40 घंटे की विशेष मध्यस्थता प्रशिक्षण प्राप्त न्यायाधीशगण श्री जयदीप विजय निमोणकर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेमेतरा, श्रीमान विजय कुमार होता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बेमेतरा, श्रीमती मोनिका जायसवाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा एवं अधिवक्तागण श्री दीपक तिवारी, अधिवक्ता बेमेतरा लालबहादुर शर्मा, अधिवक्ता बेमेतरा, श्री विजय जोशी अधिवक्ता साजा से उपस्थित थे साथ ही श्री पंकज कुमार सिन्हा, प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, श्रीमती मधु तिवारी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो), श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा एवं श्री प्रणीश चौबे, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बेमेतरा उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…