• February 16, 2023

मुख्यमंत्री ने सुनी दुर्ग की जनता की आवाज, चुंगीकर क्षतिपूर्ति प्रति व्यक्ति 26 रु. से बढ़ाकर 35 रुपए किया, विकास के लिए 25 करोड़ भी दिए

मुख्यमंत्री ने सुनी दुर्ग की जनता की आवाज, चुंगीकर क्षतिपूर्ति प्रति व्यक्ति 26 रु. से बढ़ाकर 35 रुपए किया, विकास के लिए 25 करोड़ भी दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर में विकास कार्यों के लिए दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में 25 करोड रुपए देने की घोषणा की। इसमें से 7 करोड़ रुपए शिवनाथ रिवर फ्रंट के निर्माण पर खर्च किये जाएंगे। अन्य विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर किये गए हैं, जिसमें सड़क-नाली, प्रकाश व्यवस्था- पानी बिजली सहित अन्य कार्य शामिल हैं। गौरव समागम में दुर्ग से महापौर के अलावा सभापति राजेश यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुंगी कर क्षतिपूर्ति भी प्रतिव्यक्ति 26 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए कर दिया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार जताया है। बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग नगर निगम को पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि दी है। अब और 25 करोड़ रुपए मिलने से शहर में विकास कार्यों के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। दुर्ग को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…