• February 17, 2023

हर दिव्यांग में एक विशेष प्रतिभा होती है, इन्हें आत्मनिर्भर बनाना जरूरी :- योगेश तिवारी

हर दिव्यांग में एक विशेष प्रतिभा होती है, इन्हें आत्मनिर्भर बनाना जरूरी :- योगेश तिवारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। शहर के दुर्ग मार्ग स्थित टाउन हॉल में सोमवार को दिव्यांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ । कार्यक्रम में किसान नेता योगेश तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,  समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी, राजेश शर्मा, योगेश वर्मा, लीनेश क्लब अध्यक्ष विनोद राघव बतौर अतिथि उपस्थित थे । कार्यक्रम में कई जिलों के दिव्यांग युवक-युवती परिचय और पंजीयन के लिए आए थे । जिसमें कवर्धा, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदा बाजार, मुंगेली, रायपुर, शहडोल, छतरपुर, महासमुंद, राजनांदगांव गांवों से दिव्यांगजन अपना परिचय देने सम्मेलन में उपस्थित हुए । सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि दिव्यांग संघ के कार्यक्रम में सभी पार्टी के लोगों को हिस्सा लेना चाहिए । दिव्यांगजन कोई पार्टी विशेष नहीं है । इनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहूंगा । हर दिव्यांग में एक विशेष प्रतिभा होती है । दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है । और जब भी शादी होगी हर प्रकार की मदद करेंगे इस दौरान विकास तंबोली,  वर्षा गौतम, ममता ताम्रकार, नीतू कोठारी, गीतांजलि, उर्वशी दास, दिव्यांग संघ जिला अध्यक्ष रामलाल साहू, मुख्य सलाहकार कुंजीलाल दुबे, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र साहू, आत्माराम पटेल, मनमोहन वर्मा, अनिल कुमार बघेल, डोमन साहू, दिलीप साहू, अशोक महिला, चंद्रिका साहू, सुमित्रा पाल, भूषण निषाद मौजूद थे ।

दिव्यांगजनो के हित के लिए हमेशा आगे रहूंगा

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगजनो के हित के लिए हमेशा आगे रहूंगा । समाजसेवी राजेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन हर साल होता रहे मैं पूर्ण सहयोग करूंगा । समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी ने कहा कि निशक्तजन संघ जिला बेमेतरा प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन करता रहे ।निशक्तजन संघ जिलाध्यक्ष रामलाल साहू ने सभी अतिथि एवं  नगर के  सभी गणमान्य  नागरिकों को साधुवाद दिया ।  भविष्य में इस तरह के आयोजन के लिए सहयोग करने की अपील किया । कार्यक्रम के समापन में मुख्य कलाकार कुंजीलाल दुबे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक व अतथियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…