• February 17, 2023

भारतीय क्रिकेट : चेतन शर्मा ने दिया चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा, महज 40 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई इस पद से छुट्टी

भारतीय क्रिकेट : चेतन शर्मा ने दिया चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा, महज 40 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई इस पद से छुट्टी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय क्रिकेट : चेतन शर्मा ने दिया चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा, महज 40 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई इस पद से छुट्टी
चेतन शर्मा ने दिया चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा, महज 40 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई इस पद से छुट्टी
चेतन शर्मा ने दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर पद को संभाला
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों उनके स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर तलवार लटक रही थी। अपने दो साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने ही दोबारा से चीफ सेलेक्टर चुके गए चेतन शर्मा ने महज 40 दिनों के भीतर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा ने दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर पद को संभाला।
स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था बड़ा खुलास
बता दें कि बीते मंगलवार को टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे। जिसके के बाद से ही चेतन शर्मा विवादों के बीच फंसे हुए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने कई खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि वो 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्शन लेते हैं और 100 प्रतिशत फिट होकर मैच खेलते हैं। साथ उन्होंने यह भी कहा था कि, भारतीय टीम बने रहने के लिए चीफ सेलेक्टर के साथ आपके अच्छे संबंध होने बहुत जरुरी है।
दोबार बने थे चीफ सेलेक्टर
पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 10 विकेटों से करारी हार मिली थी। इस हार के बाद भारतीय टीम की सेलेक्शन कमेटी और खिलाड़ियों के सेलेक्शन पर खूब बवाल हुआ। जिसके बाद नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपना पद संभालते ही पूरी सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया। लेकिन इसी साल की शुरुआत में चुनी गई नई सेलेक्शन कमेटी में दोबार से चेतन शर्मा को ही चीफ सेलेक्टर के रुप में चुना गया।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…