• February 17, 2023

महाशिवरात्रि पर सलधा में महारूद्राभिषेक, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद होंगे शामिल, आप भी जगह सुरक्षित कराना चाहते हैं तो इस नंबर पर करें फोन

महाशिवरात्रि पर सलधा में महारूद्राभिषेक, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद होंगे शामिल, आप भी जगह सुरक्षित कराना चाहते हैं तो इस नंबर पर करें फोन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महाशिवरात्रि पर सलधा में महारूद्राभिषेक, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद होंगे शामिल, आप भी जगह सुरक्षित कराना चाहते हैं तो इस नंबर पर करें फोन


ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
महाशिवरात्रि पर महारूद्राभिषेक का मौका आपके पास है। बेमेतरा जिले के सलधा धाम में सवा लाख शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया जाना तय किया गया है। आप भी इस महाशिवरात्रि अभिषेक करना चाहते हैं तो आचार्य ब्रह्मचाराी ज्योतिर्मयानंद लक्षेश्वर धाम सलधा के मोबाइल नंबर 7746012334 पर संपर्क कर सकते हैं। आपको सिर्फ परात, बाल्टी, लोटा लाने की जरूरत है। बाकी सारे सामान आपको धाम में ही उपलब्ध हो जाएंगे। यदि आप चाहे तो फूल, फल, मिठाई व अन्य दान के सामान साथ में ला सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी १8 फरवरी 2023 शनिवार अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज के सानिध्य में दोपहर 12 बजे से यह सामूहिक महारूद्राभिषेक होने जा रहा है। छग के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से भी भक्त इस आयोजन में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, दिखी जनजाति संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक

बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, दिखी जनजाति संस्कृति,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी समुदाय से आते हैं, वह छत्तीसगढ़…
सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान – गजेन्द्र यादव

सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा…
दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना

दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भगवान श्रीराम…