• February 20, 2023

विकास कार्य हेतु कृषि मंत्री के अनुशंसा पर 85 लाख रुपये स्वीकृत

विकास कार्य हेतु कृषि मंत्री के अनुशंसा पर 85 लाख रुपये स्वीकृत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विकास कार्य हेतु कृषि मंत्री के अनुशंसा पर 85 लाख रुपये स्वीकृत

बेमेतरा 17 फरवरी 2023-कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के अनुशंसा पर कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत विभिन्न विकास कार्यां के लिए 85 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा साजा के ग्राम पंचायत बीजा के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन का मरम्मत निर्माण हेतु एक लाख 50 हजार रुपये, बीजा के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, बीजा में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गोड़मर्रा में रविदास पारा में भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत राखी के शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, राखी के गड़रिया पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत घिवरी में शीतला मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मुसवाडीह के आश्रित ग्राम जाता में मंच में टाईल्स लागाने हेतु एक लाख रुपये, ग्राम पंचायत अगरी के अनुसूचित जाति मोहल्ला में मंच एवं सह कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत केशतरा के आश्रित ग्राम बगलेड़ी में मंच निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत उमरावनगर में जैतखाम के पास चबूतरा निर्माण व टाइल्स एवं ग्रील लगाने हेतु एक लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बरगड़ा के गौठान के पास चबूतरा निर्माण हेतु एक लाख रुपये, ग्राम पंचायत बोरतरा के महामाया मंदिर के पास कक्ष निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत केंवतरा में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रमपुरा के शासकीय मीडिल स्कूल में आहता निर्माण हेतु एक लाख रुपये, ग्राम पंचायत भरदालोधी में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बिरनपुर शक्तीपाट विश्वकर्मा मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चोरभट्ठी में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत डेहरी में शीतला मंदिर के पास सार्वजनिक चबुतरा निर्माण हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सूखाताल के आश्रित ग्राम खैरा में हनुमान मंदिर के पास मंच में ग्रील गेट फिटिंग कार्य हेतु एक लाख रुपये, ग्राम पंचायत जानो के मरार पारा में 3 नग नलकूप खनन, 01एचपी मोटर पम्प फिटिंग कार्य हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खैराझिटीकला में शीतला मंदिर के पास पेवर ब्लॉक लगने हेतु 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत ठेलका के आश्रित ग्राम सिंघनपुरी में शिव मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चीजगांव के आश्रित ग्राम उसलापुर में तालाब के पास कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत लूक में नदी के पास चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यां के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा को बनाया गया है।
इसी तरह ग्राम पंचायत परसबोड़ के शासकीय हाई स्कूल में आहता निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रा.यां.से.सं. बेमेतरा को बनाया गया है। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…